E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजस्थानलोकल न्यूज़

प्राथमिक परिसर में सत्रांत मेगा पीटीएम का भव्य आयोजन

सत्रांत मेगा पीटीएम का भव्य आयोजन, अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

पिण्डवाड़ा (सिरोही)। ब्लॉक पिण्डवाड़ा के निकटवर्ती गांव नांदिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक परिसर में बुधवार, 25 मार्च 2026 को सत्रांत मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन राज्य सरकार के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अभिभावकों को विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम और शैक्षिक प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से नए सत्र में कक्षा प्रथम में विशेष रूप से बालिकाओं का प्रवेश सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप प्रशासक सुजाराम ने अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता जोराराम देवासी ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर शिक्षक धनराज लोहार, पंचायत शिक्षक सांकलाराम एवं विक्रम कुमार गर्ग ने भी अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान अभिभावकों को विद्यार्थियों के प्रगति पत्र (प्रोग्रेस कार्ड) भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेश कुमार खत्री ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों की शैक्षिक प्रगति में निरंतर सहयोग की अपील की।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!