पिण्डवाड़ा में रामनवमी पर रामोत्सव का भव्य आयोजनः शहर में गूंजे जय श्री राम के जयकारे, शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में निकली भव्य शोभायात्रा, सामाजिक सौहार्द और अनुशासन का बना प्रतीक
रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)
पिंण्डवाड़ा । रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को पिंडवाड़ा नगर आस्था, उल्लास और भक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर में धार्मिक वातावरण को चरम पर पहुंचा दिया। अनुशासन, उत्साह और जनसहभागिता का यह दृश्य हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली भव्य यात्रा
शोभायात्रा का शुभारंभ स्थानीय श्रीराम मंदिर से हुआ,जो श्रीराम मंदिर, नगर पालिका,मंगल कलश,घांचीवाड़ा,रावल वास,हनुमान जी मंदिर,हैडगेवार चौक,सदर बाजार,पुरोहित भवन,आमली रोड पर स्थित मां कृपा सिरामिक्स दुकान से होते हुए,सरिया देवी माताजी मंदिर,राजपूतवास,मस्जिद मार्ग एवं सुथारवास होते हुए पुनः श्री राम मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
झांकियों और बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
शोभायात्रा के दौरान सजी-धजी सांस्कृतिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर झांकी में धार्मिक संदेश और सांस्कृतिक झलक साफ नजर आई।


जय श्रीराम के नारों से गूंजा नगर
ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा पिंण्डवाड़ा गुंजायमान रहा। इस दौरान आबू-पिंण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया श्रीराम व श्री श्री 1008 श्री सीताराम जी (फलहारी बाबा) की प्रतिमा से सुसज्जित रथ के सारथी के रूप में नजर आए, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने।

सौहार्द की मिसाल: मुस्लिम समाज ने की पुष्पवर्षा
शोभायात्रा की सबसे खास झलक सामाजिक सौहार्द की रही। मस्जिद मार्ग से गुजरते समय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस पहल ने भाईचारे, एकता और पारस्परिक सम्मान का सुंदर संदेश दिया।
सेवा भाव: जगह-जगह पेयजल और प्रसाद वितरण
शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों व नगर पालिका द्वारा पेयजल और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। महाकाल सेना, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा विशेष सहयोग
आयोजन को सफल बनाने में नगर पालिका पिंण्डवाड़ा,अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड गीतांजलि हॉस्पिटल,व्यापार मंडल पिंण्डवाड़ा,वनवासी कल्याण परिषद,विद्या भारती,पिंण्डवाड़ा मीडिया पत्रकार समूह,भारतीय मजदूर संघ, विधायक समाराम गरासिया,भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित नगर के भामाशाहों और पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।
नगर पालिका की व्यवस्थाएं रहीं सराहनीय
उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र जांगिड व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य के निर्देशन में पूरे नगर में स्वागत द्वार (टेंट), व्हाइट लाइनिंग, रंगोली, पेयजल, प्रवेश द्वार सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं, जिससे आयोजन और भी सुव्यवस्थित और आकर्षक बना।जिसकी नगरवासीयो ने पालिका प्रशासन की सहारना की|

बौद्धिक कार्यक्रम भी हुआ आयोजित
शोभायात्रा के बाद प्रांत सह प्रचार प्रमुख नरेश बोहरा ने बौद्धिक देते हुए भगवान श्रीरामचंद्र के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा लव जिहाद से नुकसान के बारे जानकारी दी।
कानून-व्यवस्था: प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
शोभायात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। तहसीलदार शंकरलाल परिहार, पुलिस वृताधिकारी भंवरलाल चौधरी,थानाधिकारी महेंद्र कुमार,सब इंस्पेक्टर हुकम सिंह,पुलिस फोटोग्राफर विकास कुमार सहित पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए पुलिस फोटोग्राफर द्वारा कैमरों से भी नजर रखी गई तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी गई।


श्रीराम मंदिर में छप्पन भोग और भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा
शोभायात्रा के बाद शाम को श्रीराम मंदिर में छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई गई। इसके साथ ही भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
अनुशासन और सफल आयोजन बना उदाहरण
पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्थापन सराहनीय रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।


इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में अशोक रावल, भंवरलाल पटेल, राधेश्याम गर्ग, महेश पुरोहित, विकास कुमार, भंवरलाल राठौड़, महावीर यती, सुरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, प्रवीण सिंह, घनश्याम आढ़ा, राजेंद्र राठौड़ (झाडोली), मदन रावल, भरत गर्ग (पत्रकार), सुरेश चौहान (पत्रकार), भरत टांक, रमेश वरली, अभिषेक प्रजापत, रवि वैष्णव, सोमाराम प्रजापत, महेंद्र सिंह, अरविंद गरासिया, कपिल अग्रवाल, कमलेश राजगुरु, नारायण प्रजापत, संतोष गहलोत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।


