Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी

आरोपी पर अपराध दर्ज!

क्राइम रिपोर्टर_संगीता सिंह राजनांदगांव*

*डोंगरगढ़*

*नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, आरोपी पर अपराध दर्ज*

*डोंगरगढ़।* शहर के कालका पारा वार्ड क्रमांक 10 में रहने वाले एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के साथ नौकरी लगाने के नाम पर 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*क्या है पूरा मामला?*

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजन भास्कर (63 वर्ष) ने थाना डोंगरगढ़ में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनका भांजा नितिन टेम्भुरकर वर्ष 2022 में उनकी पुत्री पूजा भास्कर की नौकरी एफसीआई अथवा अन्य विभाग में लगाने का झांसा देकर उनसे कुल सात लाख रुपये ले लिया।

आरोपी ने अपनी पहुंच और पहचान का हवाला देते हुए नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। शिकायत में बताया गया कि यह राशि 11 जुलाई 2022 से 19 सितंबर 2022 के बीच अलग-अलग किश्तों में जमा की गई। इसमें लगभग 5,40,000 रुपये बंधन बैंक के खाते में नगद जमा किए गए, जबकि शेष 1,60,000 रुपये ऑनलाइन पेटीएम के माध्यम से ट्रांसफर किए गए।

*6 माह में नौकरी का दिया था झांसा*

आरोपी ने 6 माह के अंदर नौकरी लगवा देने का वादा किया था। कई बार मांग करने पर भी टालमटोल करता रहा। बाद में 25 अक्टूबर 2024 को आरोपी ने 6 माह के भीतर पूरी राशि लौटाने का इकरारनामा भी दिया, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई।

*पुलिस ने दर्ज किया मामला*

पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला पाते हुए आरोपी नितिन टेम्भुरकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!