Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

चौकी चिखली की कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने वाला फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

संगीता सिंह (जिला क्राइम रिपोर्टर RJN)

दिनांक 17.05.2026

चौकी चिखली की कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने वाला फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार!!

पूर्व मे आरोपी का सहयोगी आरोपिया के कब्जे से 2.492 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 24920 रूपये जप्त कर भेजा गया है जेल

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले को नशामुक्त बनाने हेतु क्षेत्र मे अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाष, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है अभियान कार्यवाही मे दिनांक 15.05.2026 को चिखली तालाब पार मे नेहा मरकाम के कब्जे से 2.492 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 24920 रूपये रखे हुए रंगे हाथ पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपिया को जेल निरूद्ध किया गया है। आरोपिया को मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु उपलब्ध कराने वाला मुख्य आरोपी सोहेल उर्फ छोटू फरार था चौकी चिखली पुलिस द्वारा चिखली रमन बाजार क्षेत्र मे मुखबीर तैनात कर सूचना प्राप्त कर आरोपी नबी हुसैन उर्फ सोहेल खान उर्फ छोटू पिता नुर हसन उम्र 27 साल साकिन वार्ड नं. 10 रमन बाजार ओपी चिखली जिला राजनांदगांव को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर अपने सहयोगी नेहा मरकाम के साथ अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखना स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उप निरी. सत्तुलाल कवंर, आर0 गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!