Uncategorized

मंत्री डॉ. विजय शाह की संवेदनशील पहल से मरीज को मिली नई उम्मीद

ईश्वर राठौर की रिपोर्ट

खंडवा। मानवता और जनसेवा का एक भावुक उदाहरण उस समय देखने को मिला जब हरसूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोथिया खुर्द के निवासी रमन कुमार कोटवार जिला अस्पताल खंडवा के वार्ड क्रमांक 5 में भर्ती थे। गंभीर स्थिति में उन्हें AB पॉजिटिव ब्लड की तत्काल आवश्यकता थी। परिजनों ने कई लोगों से संपर्क किया,लेकिन देर रात 10 बजे तक एक यूनिट रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी।
रमन कुमार कोटवार के दो पुत्र हैं, जिनकी उम्र 19 और 21 वर्ष है। परिवार चिंता और असहायता की स्थिति में था। ऐसे कठिन समय में रात लगभग 10 बजे यह जानकारी मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के कैबिनेट मंत्री माननीय डॉ. कुंवर विजय शाह जी तक पहुंची।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री जी ने तत्काल पहल करते हुए एक यूनिट रक्त की व्यवस्था करवाई तथा मरीज के बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। मंत्री जी के त्वरित हस्तक्षेप से परिवार को बड़ी राहत मिली और मरीज को समय पर आवश्यक सहायता प्राप्त हो सकी।
रमन कुमार कोटवार एवं उनके परिजनों ने भावुक होकर कहा कि जब उन्हें हर तरफ से निराशा मिल रही थी, तब माननीय मंत्री जी उनके लिए आशा की किरण बनकर सामने आए। समय पर मिली मदद ने उन्हें नया हौसला और जीवन की उम्मीद दी है।
जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले माननीय डॉ. कुंवर विजय शाह जी का यही संवेदनशील और सेवा भाव लोगों के दिलों में उनके प्रति विशेष सम्मान और विश्वास पैदा करता है। संकट की घड़ी में आमजन की सहायता के लिए तत्पर रहना उनके जनप्रतिनिधित्व की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है।
“जनसेवा ही सर्वोपरि” के संकल्प को चरितार्थ करते हुए मंत्री जी ने एक बार फिर साबित किया कि जनता की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर कार्य करना ही सच्ची लोकसेवा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!