उन्नाव-डबल डेकर बस हादसा, दरोगा-कैदी समेत 6 की मौत

उन्नाव-डबल डेकर बस हादसा, दरोगा-कैदी समेत 6 की मौत..
हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक डबल डेकर AC बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरोगा और एक कैदी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 पुलिसकर्मियों सहित करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और रेलिंग पर लटक गई, जिससे कई यात्री नीचे गिर गए। हादसा 26 मई 2026 समय करीब 5 बजे औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 262 के पास हुआ। बस दिल्ली से गोरखपुर जाते समय प्राइवेट बस संख्या UP 13 ET 6636 के चालक को नींद आ जाने के कारण बस डिवाइजर से टकराकर पलट गईl
मृतकों में सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर शामिल हैं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस दुर्घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा “दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुख एवं हृदय विदारक है मेरी संवेदनाएं शोक संतत्त् परिजनों के साथ हैप्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें*”


