Uncategorizedछत्तीसगढ़

*महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फ्यूजन फाइनेंस कंपनी का फरार ब्रांच मैनेजर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।*

*महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फ्यूजन फाइनेंस कंपनी का फरार ब्रांच मैनेजर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।*

*महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फ्यूजन फाइनेंस कंपनी का फरार ब्रांच मैनेजर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।*

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

 

*फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के पिथौरा ब्रांच मैनेजर पर 4.09 लाख रुपये गबन से सम्बंधित दर्ज कराया गया है रिपोर्ट।*

 

*थाना पिथौरा के अपराध क्रमांक 142/26, धारा 316(4), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।*

 

पिथौरा थाना क्षेत्र के फ्यूजन फाइनेंस कंपनी में गड़बड़ी करने वाला ब्रांच मैनेजर पुलिस की गिरफ्त में। स्थानीय बस स्टैंड के पास स्थित फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पिथौरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक रोहित पटेल को गिरफ्तार किया है। दिनांक 02/06/2026 को कंपनी की 4,09,500 रुपये की रिकवरी राशि को शाखा प्रबंधक रोहित पटेल द्वारा कैश वोल्ट में जमा न कर, स्वयं के उपयोग में लाकर गबन किया गया था। प्रार्थी आशुतोष सिंह (34 वर्ष, निवासी अर्जुनपुर, रीवा, म.प्र.) की शिकायत पर प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) और 318(4) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कायमी अपराध के बाद आरोपी का शीघ्र पता कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी ने गबन की बात स्वीकार की, जिसके बाद दिनांक 05/06/2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- रोहित पटेल पिता मोहनलाल पटेल उम्र 30 साल निवासी खरवानी छोटे पोस्ट सालर थाना सारगंढ जिला सारगंढ बिलाईगढ छ.ग.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!