Uncategorized
परिश्रम ही सफलता की कुंजी- डॉ कुमार शास्त्री

बयाना।आदर्श नगर स्थित सरस्वती कन्या महाविद्यालय कैंपस में सोमवार को कैरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट की शुरुआत महाविद्यालय निदेशक एडवोकेट मधुवन गुर्जर,शिक्षाविद मनोज सैनी,ऋषि सर,तेजपाल,नरेश कुमार के सानिध्य में की गई।समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ कुमार शास्त्री ने मुख्यवक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।उन्होंने कैरियर संबंधी कई बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।इस अवसर पर कुशाग्र,सचिन,मनीष,कान्हा,सियाराम,योगेश,हरकेश आदि मौजूद रहे।


