E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

एल्डरमैन सूची पर भाजपा में बवाल,

वरिष्ठ कार्यकर्ता निर्मल जीवनानी का इस्तीफा* ।

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव।* 

*एल्डरमैन सूची पर भाजपा में बवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता निर्मल जीवनानी का इस्तीफा* ।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बिलासपुर नगर निगम के 11 एल्डरमैन की सूची जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी में असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। सूची को लेकर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाया है, जिसके चलते विरोध और इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।

 

इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्वी मंडल एवं रेलवे सह प्रभारी निर्मल जीवनानी ने पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला भाजपा अध्यक्ष को सौंपते हुए आरोप लगाया कि एल्डरमैन नियुक्ति में वर्षों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए एक व्यक्ति को एल्डरमैन बनाए जाने से पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

निर्मल जीवनानी ने कहा कि यदि इसी तरह मनमाने ढंग से निर्णय लिए जाते रहे तो भविष्य में पार्टी को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें चर्चा के लिए बुलाते हैं तो वे अपनी बात रखने जरूर जाएंगे। एल्डरमैन सूची को लेकर पार्टी के भीतर बढ़ती नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!