दुर्गा मंदिर धन्वंतरि नगर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
न्यूज़ रिपोर्टर : मोहित संघी
दुर्गा मंदिर धन्वंतरि नगर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
जबलपुर। आज दुर्गा मंदिर, धन्वंतरि नगर, जबलपुर में माँ अंजनी सेवा समिति, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, थेलेसीमिया जन जागरण समिति एवं धार्मिक दुर्गा समिति के तत्वावधान में विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा रक्तदान अभियान में सहभागिता करते हुए शिविर का लाभ उठाया।
शिविर का विशेष आकर्षण युवा प्रांजल तिवारी रहे, जिन्होंने अपने दादा की पुण्यतिथि के अवसर पर अपना प्रथम रक्तदान किया। उनके इस प्रेरणादायी कार्य की सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सराहना करते हुए उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से प्रांत सह मंत्री प्रदीप गुप्ता जी, यतेंद्र उपाध्याय, अजय चौरसिया, राहुल मिश्रा जी, दीपक विश्वकर्मा, अखिलेश सिंह कृष्ण कांत उमरे, विकास शुक्ला कमल शर्मा, संजय तिवारी, विकल एवं राकेश उपस्थित रहे। माँ अंजनी सेवा समिति से नीतू मोहित संघी, मोहित संघी, पार्थ संघी एवं शैलेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे। थेलेसीमिया जन जागरण समिति से पं. विकास शुक्ला, विकास खंडेलवाल जी, पंकज खरे, नवीन जेठानी एवं अतुल केवट ने अपनी सहभागिता निभाई। दिशा वेल्फेयर से सरबजीत नारंग, चैतन्य सेवा संस्था से डॉ. संजय असाटी तथा अनुश्री वेल्फेयर से अजय घोष दादा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के रूप में चैतन्य सेवा संस्थान एवं फोरेवर लिविंग प्रोडक्ट का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
शिविर में मेडिकल ब्लड बैंक से डॉ अर्चना शुक्ला, डॉ चित्रा, रोहित मेहरा, प्रिया पचौरी, एवं डॉ. बी.एस. यादव उपस्थित रहे। वहीं सुखसागर हॉस्पिटल से डॉ. प्रगति वर्मा, डॉ. मुद्रा खरे, डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. अमित कुमार पटेल, डॉ. प्रिषिता मेहरा, डॉ. सुदीप चौधरी, डॉ. आयुष महानि, अभिषेक बेंजामिन एवं अभिषेक वैद्य ने अपनी सेवाएँ प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान माँ अंजनी सेवा समिति के संस्थापक मोहित संघी एवं समिति की अध्यक्ष नीतू संघी की 13वीं वैवाहिक वर्षगांठ सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सभी उपस्थितजनों ने दोनों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ रक्तदान जैसे महादान के प्रति लोगों को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।






















































