Uncategorizedछत्तीसगढ़

*रक्षाबंधन : प्रेम, विश्वास और संस्कारों के अटूट बंधन का पर्व — सुरोतीलाल लकड़ा*

*रक्षाबंधन : प्रेम, विश्वास और संस्कारों के अटूट बंधन का पर्व — सुरोतीलाल लकड़ा*

*रक्षाबंधन : प्रेम, विश्वास और संस्कारों के अटूट बंधन का पर्व — सुरोतीलाल लकड़ा*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला प्रमुख भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

 

“बहन के स्नेह और भाई के संकल्प का पावन पर्व है रक्षाबंधन — सुरोतीलाल लकड़ा”

सरायपाली। पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर सरायपाली विधानसभा के भाजपा मंडल केदुवां के महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा ने समस्त क्षेत्रवासियों, माताओं-बहनों एवं भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

लकड़ा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर बंधने वाला एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और जीवनभर एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के संकल्प का प्रतीक है। राखी का यह पवित्र धागा रिश्तों की मजबूती, भावनाओं की गहराई और भारतीय संस्कारों की सुंदर परंपरा को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि बहन की मुस्कान में भाई की खुशी और भाई के संकल्प में बहन का विश्वास छिपा होता है। यही आत्मीयता रक्षाबंधन को भारतीय संस्कृति के सबसे भावनात्मक पर्वों में विशेष स्थान प्रदान करती है। यह पर्व हमें नारी सम्मान, परिवार के प्रति जिम्मेदारी तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

लकड़ा ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम रक्षाबंधन के पवित्र संदेश को केवल एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को जीवनभर निभाने का संकल्प लें।

उन्होंने ईश्वर से कामना की कि राखी का यह पावन धागा हर परिवार में प्रेम और खुशियां बांधे, हर बहन के जीवन में सम्मान और सुरक्षा का विश्वास जगाए तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।

रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर सभी बहनों के स्नेह और भाइयों के संकल्प को नमन करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

— सुरोतीलाल लकड़ा
महामंत्री
भाजपा मंडल केदुवां
विधानसभा सरायपाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!