Uncategorized

विवेकानंद अस्पताल में अब ट्रॉमा मरीजों को भी मिलेगा तत्काल इलाज

अमित चावला/ लखनऊ.

 

लखनऊ.विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान में अब ट्रॉमा मरीजों को भी तुरंत इलाज मिल सकेगा इसके लिए अस्पताल में आधुनिक ट्रॉमा यूनिट के शुरुआत की घोषणा आज अस्पताल के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद ने की. स्वामी जी ने कहा कि अस्पताल में इमरजेंसी विभाग से संबद्ध एक नई ट्रॉमा सर्जरी यूनिट की शुरुआत की गई है जो शाम 4 बजे से रात भर कार्य करेगी इससे आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध होगा और आवश्यकतानुसार सर्जरी द्वारा उनका जीवन बचाया जा सकेगा। स्वामी जी ने कहा कि दुर्घटना, मानसिक आघात और ट्रॉमा की अन्य स्थितियों वाले मरीज जिन्हें सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है ऐसे मरीजों का तत्काल उपचार विवेकानंद अस्पताल के डॉक्टर द्वारा मरीज को सुलभता के साथ उपलब्ध होगा।
संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद ने कहा मरीजों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है इसी भावना के साथ नई ट्रॉमा यूनिट की स्थापना की गई है। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को दिन में तो चिकित्सा सुविधा आसानी से मिल जाती है लेकिन रात्रि कालीन समय में चिकित्सा सुविधा मिल पाना मुश्किल होता है . इसी को ध्यान में रखते हुए विवेकानंद अस्पताल द्वारा यह पहल की गई है जिससे लखनऊ और आसपास के क्षेत्र से गंभीर स्थिति वाले मरीज को तत्काल उपचार किया जा सके और मरीज का जीवन बचाया जा सके।

इस ट्रॉमा यूनिट में कुशल चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध होगी जिसमें ऑर्थोपेडिक, प्लास्टिक, न्यूरो, जनरल, पेडियाट्रिक एवं मैक्सिफैसियल सर्जरी के विशेषज्ञ शामिल है इसके साथ ही अनुभवी ट्रॉमा एवं क्रिटिकल केयर इंटेंसिवस्ट, इमरजेंसी आईसीयू, वेंटीलेटर तथा अन्य आवश्यक उपकरणों एवं सहयोगी सेवाओं के भी समुचित व्यवस्था की गई है।

ट्रॉमा यूनिट में डॉ.बीके सिंह चिकित्सा अधीक्षक के निर्देशन में डॉ राहुल सिंह ऑर्थो एचओडी ,डॉ प्रशांत पांडे, डॉ.अरुण सचदेवा, डॉ. हिमांशु आनंद ,सीटी स्कैन टेक्नीशियन आशीष श्रीवास्तव टीम के रूप में निरंतर ट्रॉमा मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!