लोकल न्यूज़
राजेंद्र प्रसाद करोसिया चुने गए वेत्रवती साहित्य परिषद के नए अध्यक्ष


बरुआसागर/झाँसी: साहित्य और संस्कृति के संवर्धन के लिए समर्पित अग्रणी संस्था वेत्रवती साहित्य परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से राजेंद्र प्रसाद करोसिया को परिषद का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।विदित हो कि यह पद परिषद के पूर्व अध्यक्ष और क्षेत्र के प्रख्यात साहित्यकार स्वर्गीय ओमप्रकाश दीक्षित ‘पागल’ जी के आकस्मिक निधन के बाद से रिक्त था। पागल जी के नेतृत्व में परिषद ने साहित्य के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए थे। उनके स्वर्गवास के बाद संस्था के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब राजेंद्र करोसिया को सौंपी गई है।


