Uncategorizedछत्तीसगढ़

*अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रथम जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक 11 जून को महासमुंद में*

*अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रथम जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक 11 जून को महासमुंद में*

तिलक राम पटेल महासमुंद जिला ब्यूरोचिफ

*अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रथम जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक 11 जून को महासमुंद में*

 

“संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संगठन को सशक्त बनाने संबंधी विषयों पर होगी चर्चा”

 

महासमुंद । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महासमुंद द्वारा प्रथम जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक का आयोजन गुरुवार 11 जून को प्रातः 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय महासमुंद में किया जाएगा। बैठक में जिलेभर के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। बैठक में भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह तथा छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहकर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल सहित पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष धरम सिंह दीवान तथा जिला महामंत्री चन्द्रशेखर ध्रुव एवं हेमलाल सिदार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह परिचयात्मक बैठक संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा अनुसूचित जनजाति समाज के बीच संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

 

बैठक में जिले भर के जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, सरपंचगण, मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहभागी होंगे।उन्होंने जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!