E-Paperछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

बंजा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, शिक्षा के महत्व का दिया संदेश

भैयाथान, 25 जून 2026।भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजा में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत बंजा के सरपंच अमित सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा राजेश कुशवाहा पटेल, हुबलालाल सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में पालकगण कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर संकुल प्रभारी सतीश गुप्ता, संकुल समन्वयक सत्यपाल ठाकुर,चंद्रप्रकाश एवं छत्रपाल सिंह जी तथा सरपंच श्री अमित सिंह ने सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को पुष्पमाला पहनाकर, तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय और भव्य स्वागत किया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।

संकुल केंद्र बंजा-1, बंजा-2 एवं बंजा-3 के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाने और विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार, अनुशासन और बेहतर भविष्य निर्माण का आधार है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने सपनों को साकार करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। शाला प्रवेश उत्सव ने शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का सकारात्मक संदेश दिया।

पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, उमंग और शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना से सराबोर रहा तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए यह दिन यादगार बन गया।

________________________________________________

सूरजपुर जिले के हर खबर एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 8109345489 

आशिष कुशवाहा

सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!