Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
राजनीति

महिलाओं के बीच बढ़ रही डॉ. मधु सिंह की लोकप्रियता, जागरूकता शिविर में दिखी मजबूत सहभागिता

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)


बैरिया (बलिया)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड बैरिया के कोटवा स्थित ब्लॉक परिसर में आयोजित जागरूकता एवं जनसंवाद शिविर में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति ने ब्लॉक प्रमुख डॉ. मधु सिंह की बढ़ती लोकप्रियता और जनसंपर्क की मजबूती को एक बार फिर रेखांकित किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मधु सिंह ने महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान और भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी हर संभव सहयोग करती रहेंगी।
शिविर में उपस्थित महिलाओं ने भी खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। विशेष रूप से रानीगंज बाजार में महिलाओं के लिए सार्वजनिक एवं सुलभ शौचालय की व्यवस्था न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। महिलाओं ने बताया कि बाजार आने-जाने के दौरान उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस पर डॉ. मधु सिंह ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह, सहभागिता और विश्वास यह दर्शाता है कि क्षेत्र में डॉ. मधु सिंह की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है तथा महिलाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ स्थापित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!