Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

छत्तीसगढ़ में दूसरे दिन भी कई IAS अधिकारियों का फेरबदल, GPM कलेक्टर बदले

विजय दयाराम को मिली जिम्मेदारी* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

 

*छत्तीसगढ़ में दूसरे दिन भी कई IAS अधिकारियों का फेरबदल, GPM कलेक्टर बदले, विजय दयाराम को मिली जिम्मेदारी* 

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) क महानदी भवन से जारी आदेश के तहत राज्य के पांच आईएएस (IAS) अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में सबसे बड़ी गाज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन पर गिरी है, जिन्हें महज दो महीने के भीतर ही उनके पद से हटा दिया गया है। बुधवार को राज्य सरकार ने आठ आईएसएस व राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला किया था।

 

संतोष देवांगन भेजे गए मंत्रालय, विजय दयाराम नए GPM कलेक्टर शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन को हटाकर मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। बता दें कि देवांगन को दो महीने पहले ही जिले की कमान सौंपी गई थी। अब उनकी जगह तकनीकी शिक्षा विभाग के संचालक विजय दयाराम के. (IAS) को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

 

इन अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदली

महानदी भवन से जारी सूची में अन्य तीन प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है

हेमंत रमेश नंदनवार (IAS 2020): महासमुंद जिला पंचायत के सीईओ पद से हटाकर इन्हें अब संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही नंदनवार को छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के प्रबंध संचालक (MD) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

 

सुमित अग्रवाल (IAS 2021): दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर सुमित अग्रवाल को अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के पद पर तैनात किया गया है। वे इस पद से रिमिजियस एक्का (IAS 2011) को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे।

 

अनुपमा आनंद (IAS 2023): सरायपाली (महासमुंद) की एसडीएम अनुपमा आनंद को पदोन्नत करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!