यूपी

सीएमओ ने किया बरुआसागर सीएचसी का निरीक्षण,अनुपस्थित चिकित्सक का स्पष्टीकरण तलब

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुआसागर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की चिकित्सीय सेवाओं,दवा उपलब्धता,मातृ स्वास्थ्य सेवाओं,फायर सेफ्टी एवं डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। एबीडीम के तहत ऑनलाइन ओपीडी पर्ची व्यवस्था शुरू करने के निर्देश। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की अद्यतन सूची प्रतिदिन प्रदर्शित करने पर जोर,वर्षा ऋतु को देखते हुए सर्पदंश उपचार हेतु पर्याप्त एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध रखने के निर्देश,फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल एवं इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट शीघ्र कराने के निर्देश, संस्थागत प्रसव बढ़ाने हेतु आशाओं के साथ नियमित समन्वय बैठक आयोजित करने पर बल दिया। अनुपस्थित चिकित्सक का स्पष्टीकरण तलब,निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि रोगी सुरक्षा,समयबद्ध उपचार, दवा उपलब्धता और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!