E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्ममध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

रायपुर राजधानी में नहीं थम रही चाकूबाज़ी:

ईद के जुलूस के दौरान युवक पर चाकू से हमला, मारपीट में दो घायल

रायपुर राजधानी में नहीं थम रही चाकूबाज़ी: ईद के जुलूस के दौरान युवक पर चाकू से हमला, मारपीट में दो घायल

संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव 

* 

रायपुर।राजधानी में चाकूबाजी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। बुधवार सुबह आजाद चौक थाना क्षेत्र के तात्यापारा इलाके में ईद के जुलूस के दौरान मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

 

बताया जा रहा है कि ईद का जुलूस तात्यापारा क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर आरोपी और तीन युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से युवक घायल हो गया।

 

वहीं, मारपीट के दौरान दो अन्य युवकों को भी चोटें आई हैं। इनमें एक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने की जानकारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में आरिफ सोफिया खान उर्फ मोंटी, निवासी ईदगाह भाटा, का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों के चलते पुलिस के रिकॉर्ड में रहा है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ईद के जुलूस के दौरान हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती चाकूबाजी और आपराधिक घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!