*भिलाई- 3 में बड़ा हादसा टला:
आईटीएम यूनिवर्सिटी की तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार*

*भिलाई- 3 में बड़ा हादसा टला: आईटीएम यूनिवर्सिटी की तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार*
*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव*
भिलाई – 3
आज सुबह करीब 8:00 बजे भिलाई तीन सिरसा गेट के पास एक तेज रफ्तार बस की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा होते-होते बचा। आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर की बस (क्रमांक CG 04 PL 8019) ने एक ऑटो चालक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित ऑटो चालक के अनुसार, टक्कर के बाद जब बस चालक से संभलकर चलने की बात कही गई और उससे उसका ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया, तो चालक विवाद करने लगा। लाइसेंस दिखाने के बजाय वह अपनी दबंगई दिखाते हुए गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
लाइसेंस न होने की आशंका
चालक के व्यवहार और हड़बड़ाहट में भागने के तरीके से यह स्पष्ट आशंका जताई जा रही है कि उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। बिना लाइसेंस या अयोग्य चालकों के भरोसे छात्रों को ले जाने वाली बसें चलाना किसी बड़े हादसे को आमंत्रण देने जैसा है, जिससे यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं।
थाने में शिकायत दर्ज
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ऑटो चालक ने भिलाई तीन थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बस नंबर (CG 04 PL 8019) के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार चालकों और शिक्षण संस्थानों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।