यूपी

झाँसी के बड़ागाँव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते बरामद

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झाँसी। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बड़ागाँव पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके से मालफड़ और जामातलाशी के कुल 1,550 रुपये नकदी सहित 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़ागाँव थाना पुलिस टीम को क्षेत्र में अवैध जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय की टीम ने मौके पर दबिश देकर ग्राम गौरारी निवासी 4 आरोपियों छोटू,शैलेन्द्र,धर्मेन्द्र और मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ के 1,010 रुपये और जामातलाशी में 440 रुपये (कुल 1,550 रुपये) तथा ताश की गड्डी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना बड़ागाँव में मु0अ0सं0-196/2026 धारा 13 (सार्वजनिक जुआ अधिनियम) के तहत मामला पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!