Uncategorized

सेवा ही संकल्प, स्वस्थ समाज ही लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 'श्री बालाजी हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर'

✍️भारत संवाद ✍️
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)“सेवा ही संकल्प, स्वस्थ समाज ही लक्ष्य”के उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य “श्री बालाजी हॉस्पिटल कालापीपल के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया,शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया,कार्यक्रम में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल,जनपद अध्यक्ष सारिता भोजराज पंवार सहित अस्पताल संचालक जितेंद्र मेवाड़ा,हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,शिविर के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई,अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि स्वस्थ समाज के निर्माण और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के सेवा कार्य आगे भी किए जाएंगे,शिविर में पहुंचे नागरिकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की पहल की सराहना करते हुए अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!