लोड सेंटिंग के नाम पर अघोषित विद्युत कटौती बंद करे विद्युत विभाग; जगदीश चौहान
एमपी छत्तीसगढ़ डिप्टी स्टेट हेड जितेंद्र राठौर पहलवान की रिपोर्ट

आष्टा / किसान पीड़ा दायक शासकीय व्यवस्था के चलते अत्याधिक परेशानियों का सामना कर अपना कृषि कार्य कर बिजली विभाग की लोड सेंटिंग के नाम पर अघोषित विद्युत कटौती की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है

आज किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान के नेतृत्व में किसान कांग्रेस पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में बिजली विभाग द्वारा लोड सेंटिंग के नाम पर अघोषित विद्युत कटौती बंद करने संबंधी चर्चा की
किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान ने कहा कि आज किसान अपने सोयाबीन की फसलों की कटाई युद्ध स्तर पर कर रहे हैं वहीं खेतों एवं मेडो की सफाई कर अपनी गेहूं की फसल की तैयारी में युद्ध स्तर पर लगे हैं जिनको दो वक्त को भोजन का समय भी नसीब नहीं हो रहा वही बिजली विभाग द्वारा लोड सेटिंग के नाम पर बार बार अत्याधिक बिजली काटी जा रही है जिससे किसान ओर आम जन छणिक सकून भी अर्जित नहीं कर पा रहे हैं इस लिए आज किसानो को अत्याधिक बिजली की आवश्यकता रहती हैं
किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान ने कहा कि हम अनुविभागीय अधिकारी महोदय के समक्ष आप बिजली विभाग से अनुरोध करते हैं कि इस समय लोड सेंटिंग के नाम पर बार बार अघोषित विद्युत कटौती तत्काल बंद की जाये

किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेश परमार, ऋषि पटेल जावर, स्वरूप जावरिया ग्रामीण आष्टा, मुकेश प्रजापति सिद्दीकगंज, नासिर खान शहर आष्टा ने भी विद्युत कटौती बंद करने संबंधी चर्चा की
आष्टा विधानसभा क्षेत्र के प्रशासनिक मुखिया अनुविभागीय अधिकारी श्री महेंद्र प्रताप सिंह किरार ने बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अगले दो दिनों में व्यवस्था ठीक कर लोड सेंटिंग के नाम पर बार बार विद्युत कटौती बंद करने का आश्वासन दिया जिसपर किसान कांग्रेस के पदाधिकारीयो ने संतोष जाहिर कर कहा कि अगर अगले दो दिनों में विद्युत कटौती व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो किसान कांग्रेस वरिष्ट नेता गणों एवं किसानो से चर्चा कर बड़ा उग्र प्रदर्शन करने को विवश होंगे
किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान ने कहा कि संपूर्ण जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोड सेंटिंग के नाम पर बार बार विद्युत कटौती हो रही है जिसे तत्काल बंद की जाये
इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान,किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव चेतन सिंह ठाकुर, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जावर गगन सिंह पटेल, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशिक मंसूरी, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गण महेश परमार आष्टा, ऋषि पटेल जावर, स्वरूप जावरिया ग्रामीण आष्टा, मुकेश प्रजापति सिद्दीकगंज, नासिर खान शहर आष्टा, अशोक मंडलोई ,राजेंद्र सिंह ठाकुर, भेरू सिंह मालवीय सुजान सिंह परमार आदि किसान कांग्रेस पदाधिकारी
गण उपस्थित रहे




