Uncategorized

6 सितंबर को भोपाल में जुटेंगे परशुराम सेना के पदाधिकारी

प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्ययोजना और नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर होगा मंथन

✍️भारत संवाद ✍️
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)शुजालपुर परशुराम सेना मध्य प्रदेश की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक आगामी 6 सितंबर 2026 रविवार को प्रातः10 बजे भोपाल में आयोजित की जाएगी,बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती आगामी कार्ययोजना तथा नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा,परशुराम सेना के प्रदेश संरक्षक द्वय क्रमशः पं.सुरेंद्र चतुर्वेदी पं.राकेश चतुर्वेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष पं.अनूप शुक्ला सहित आदि अन्य पदाधिकारी वरिष्ठ जन के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन की आगामी दिशा एवं कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे,परशुराम सेना शाजापुर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष पं.रामानुज समाधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक सामाजिक न्याय विभाग सभागार, दिव्यांगजन सशक्तिकरण परिसर,लिंक रोड नंबर-3, भोपाल में आयोजित होगी,बैठक में प्रदेश जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे,उन्होंने शाजापुर जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया,उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को प्रभावी रूप देने में प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की सहभागिता महत्वपूर्ण है,जिलाध्यक्ष समाधिया ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी पदाधिकारियों से बैठक की सूचना अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक रूप से प्रसारित करने तथा दूर-भाष एवं व्हाट्सएप के माध्यम से व्यक्तिगत संपर्क कर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है,वाहनों पर बैनर एवं भगवा ध्वज लगाने का आग्रह
शाजापुर जिले से भोपाल जाने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने वाहनों पर परशुराम सेना का बैनर एवं भगवा ध्वज लगाकर आने का आग्रह किया गया है,ताकि प्रदेश स्तरीय आयोजन में संगठन की एकजुटता अनुशासन एवं सक्रियता का संदेश प्रभावी रूप से सामने आए,एकरूप वेशभूषा में पहुंचेंगे पदाधिकारी
बैठक में शामिल होने वाले विप्र बंधुओं से श्वेत कुर्ता-पायजामा अथवा धोती-कुर्ता तथा मातृशक्ति से लाल अथवा पीले रंग के पारंपरिक परिधान में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है,प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि एकरूप एवं गरिमापूर्ण वेशभूषा से आयोजन में सामाजिक एकजुटता एवं संगठन की विशिष्ट पहचान प्रदर्शित होगी,पं.समाधिया ने शाजापुर जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर भोपाल पहुंचकर प्रदेश स्तरीय बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!