विधायक राजीव सिंह पारीछा की पहल: सुविधा शिविरों के जरिए जनता के द्वार तक पहुँच रहीं सरकारी योजनाएं
कैंप में पहुंच कर लें वृद्धा पेंशन जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ

बरूआसागर (झाँसी): आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा द्वारा विधानसभा क्षेत्र में विशेष ‘ सुविधा शिविरों’ का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को बिना किसी भाग-दौड़ के एक ही जगह पर विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ना है।
शिविर में मिल रही हैं ये प्रमुख सुविधाएं
बरूआसागर में अनिल जैन चुन की दुकान के सामने लगाए गए कैंप में कार्यकर्ताओं द्वारा निम्नलिखित योजनाओं के फॉर्म भरने और संशोधन में निःशुल्क सहायता प्रदान की जा रही है:
पेंशन योजनाएं: वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन।
कृषि एवं आर्थिक सहायता: किसान सम्मान निधि, किसान दुर्घटना बीमा योजना और ई-श्रमिक रजिस्ट्रेशन।
सामाजिक कल्याण: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और शादी अनुदान फार्म।
दस्तावेजीकरण: राशन कार्ड में संशोधन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र।
मौके पर ही हो रहा समस्याओं का समाधान
विधायक बबीना द्वारा तैनात किए गए सक्रिय कार्यकर्ता शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कागजी कार्यवाही और प्रक्रिया में मदद कर रहे हैं। बरूआसागर स्थित कैंप डेस्क पर दीपक कुशवाहा और महेश कुशवाहा मौजूद रहकर लोगों के फॉर्म भरवाने और उनकी समस्याओं को सुनने का कार्य कर रहे हैं।
विधायक राजीव सिंह पारीछा का कहना है कि कई बार जानकारी के अभाव या जटिल प्रक्रिया के कारण पात्र लोग सरकारी लाभ से वंचित रह जाते हैं, इन्ही बाधाओं को दूर करने के लिए ये शिविर मददगार साबित हो रहे हैं।
निःशुल्क सहायता के लिए यहाँ करें संपर्क
योजनाओं का लाभ लेने या किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आमजन विधायक कार्यालय के प्रतिनिधि दीपक कुशवाहा से उनके मोबाइल नंबर 7607406118 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है।
बबीना विधानसभा की जनता से अपील की गई है कि वे इन शिविरों में पहुँचकर अधिक से अधिक संख्या में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।




