Uncategorized
“पदोन्नति के बाद टीआई रवि भंडारी का तबादला, भोपाल CID में मिली नई जिम्मेदारी”
नई ऊर्जा,नई जिम्मेदारी CID भोपाल
✍️भारत संवाद ✍️
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल थाना प्रभारी रवि भंडारी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के बाद अब उनका तबादला भोपाल CID में किया गया है,पदोन्नति के साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से पुलिस महकमे में हलचल देखने को मिली है,रवि भंडारी ने कालापीपल थाना प्रभारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर कार्रवाई को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई,अब भोपाल CID में उनकी नई पदस्थापना को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है,कालापीपल में पदोन्नति के बाद विदाई की चर्चा,वहीं भोपाल CID में नई पारी की शुरुआत—रवि भंडारी के सामने अब नई जिम्मेदारी और नई चुनौती।




