Uncategorized

*नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विजय मंगल चौधरी का कांग्रेस कार्यालय में जोरदार स्वागत*

  1. कटनी* –नवनिर्वाचित अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ (शहर) के जिला अध्यक्ष श्री विजय मंगल चौधरी का आज जिला कांग्रेस कार्यालय, कटनी में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर आत्मीय अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, अजय जैसवानी, जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, महामंत्री संजय गुप्ता, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय कोल, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, प्रशांत पांडे एवं हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया तथा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!