E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

11.33 किलोग्राम गांजा बरामद* 

*ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 11.33 किलोग्राम गांजा बरामद* 

 

 *क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव*

 

धमतरी। धमतरी जिले में मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ धमतरी पुलिस का ‘ऑपरेशन निश्चय’ लगातार जारी है। अभियान के तहत बोराई पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.33 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और नकदी समेत कुल 2 लाख 32 हजार 350 रुपए की सामग्री जब्त की है।

 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में संदिग्ध वाहनों और यात्रियों की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में 15 सितंबर को थाना बोराई पुलिस की टीम बैरियर नाका बोराई के पास संदिग्ध वाहनों एवं यात्रियों की सघन चेकिंग कर रही थी।

 

 

इसी दौरान उड़ीसा से धमतरी की ओर आ रही यात्री बस को रोककर जांच की गई। बस में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उड़ीसा से बस के जरिए गांजा परिवहन किए जाने का मामला सामने आया।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में निखिल वर्मा (26) पिता राजेश वर्मा, निवासी सतवास, थाना सतवास, जिला देवास (मध्यप्रदेश) और मोहित गोदरा (28) पिता प्रेमनारायण, निवासी गोलागुठान, थाना सतवास, जिला देवास (मध्यप्रदेश) शामिल हैं।

 

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11.33 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 20 हजार रुपए है, बरामद किया। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 10 हजार रुपए तथा 2,350 रुपए नकद जब्त किए गए। इस तरह कुल 2 लाख 32 हजार 350 रुपए की सामग्री जब्त की गई।

 

आरोपियों के खिलाफ थाना बोराई में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है। साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों और अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!