इंडियन आइडल उपविजेता तनिष्क शुक्ला का भव्य स्वागत
न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी
स्लग: इंडियन आइडल उपविजेता तनिष्क शुक्ला का भव्य स्वागत

जबलपुर। इंडियन आइडल के उपविजेता तनिष्क शुक्ला के संस्कारधानी जबलपुर आगमन पर शहरवासियों ने उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। डुमना हवाईअड्डे से प्रारंभ हुई विजय रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आधारताल स्थित उनके निवास तक पहुंची। इस दौरान विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संस्थाओं ने जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर तिलक, शॉल, पगड़ी, माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
रैली के दौरान पूरे मार्ग पर पुष्प एवं गुलाल की वर्षा होती रही। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों, नृत्य, आतिशबाजी और जयघोष के बीच शहरवासियों ने अपने चहेते कलाकार का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे रैली मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग तनिष्क की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।
इस अवसर पर पार्षद कमलेश अग्रवाल, पार्षद विमल राय, शैलेन्द्र शुक्ला, राममूर्ति मिश्रा, मनीष अग्रहरि, सर्वेश मिश्रा, बबलू मैथ्यूज, गीता शरत तिवारी, श्रेया खंडेलवाल, डॉ. कुसुम जैन, नीता राठौर, हेमराज अग्रवाल, राजीव तिवारी, राजा सराफ, प्रशांत मिश्रा, पंकज पांडे, विकास खंडेलवाल, अमित परनामी, प्रकाश साहा, दिनेश ठाकुर, ओम अग्रवाल, विवेक चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, तनिष्क के परिवारजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में प्रशंसक उपस्थित रहे।
उत्तरप्रदेश-बिहार महासंघ, जबलपुर कल्चुरी महासभा, हितकारिणी इंजीनियरिंग कॉलेज, त्रिपुरी वरिष्ठ नागरिक महासंघ, देवेंद्र छात्रावास, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, साईं मंदिर सिविल लाइन समिति, इलाहाबाद बैंक डिलाइट टॉकीज़, इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ, तहसीली चौक के अधिवक्तागण, आधारताल वुमेंस क्लब तथा आधारताल टेंट एसोसिएशन सहित अनेक संस्थाओं ने जबलपुर की शान तनिष्क शुक्ला का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि तनिष्क अपनी गायकी से देश-विदेश में जबलपुर का नाम और अधिक रोशन करेंगे।

