यूपी

गुरसरांय में आसरा आवासों का एडीएम ने किया भौतिक सत्यापन, 147 आवासों पर नए लोग कर सकेंगे आवेदन

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। नगर पालिका गुरसरांय में निर्मित आसरा आवासों के आवंटन को लेकर जिलाधिकारी झांसी ने संज्ञान लिया है। पात्र लोगों के आवेदन नहीं करने के मामले में जिलाधिकारी ने कमेटी गठित कर पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कराई है। इसी क्रम में शनिवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा ने नगर पालिका क्षेत्र में निर्मित आसरा आवासों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आवासों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के साथ संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। नगर पालिका गुरसरांय में कुल 372 आसरा आवास निर्मित हैं। इनमें से 96 आवासों का आवंटन किया जा चुका है, जबकि 129 आवासों के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन हो चुका है। वहीं, 147 आवास ऐसे हैं, जिनके लिए नए पात्र लोग आवेदन कर सकते हैं। पात्र लोगों की ओर से आवेदन नहीं किए जाने के कारण जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कमेटी के माध्यम से आवासों की भौतिक स्थिति और पात्रता संबंधी प्रक्रिया की समीक्षा शुरू कराई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा ने आवासों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवासों के अभिलेख, आवंटन और पात्र लाभार्थियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकें और निर्मित आवासों का उपयोग सुनिश्चित हो सके। भौतिक सत्यापन के दौरान भवन निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी के एई, सीएनडीएस के प्रतिनिधि तथा नगर पालिका गुरसरांय के अधिशासी अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने आवासों की भौतिक स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी दर्ज की। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्यापन की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी कर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!