भिलाई में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला,
आरोपी गिरफ्तार; महिलाओं ने की कड़ी सजा की मांग

भिलाई में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार; महिलाओं ने की कड़ी सजा की मांग
गोविंद साहू (रायपुर /भिलाई ) भिलाई के खुर्सीपार इलाके में छह साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मकान मालिक दिलावर यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय महिलाओं और शिवसेना कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला।
खुर्सीपार क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचीं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। महिलाओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कहा कि आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। महिलाओं ने यह भी कहा कि यदि फांसी नहीं दी जा सकती तो आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए।
वहीं, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। शिवसेना जिला अध्यक्ष पंकज नायर ने आरोपी पर अन्य गंभीर आरोप लगाए और उसके मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


