Uncategorizedछत्तीसगढ़

पदमपुर(ओडिशा) से सरायपाली लेकर आ रहे ड्रग्स(नशीली दवा) को पकड़ने में महासमुंद पुलिस को मिली सफलता।* 

पदमपुर(ओडिशा) से सरायपाली लेकर आ रहे ड्रग्स(नशीली दवा) को पकड़ने में महासमुंद पुलिस को मिली सफलता।* 

*पदमपुर(ओडिशा) से सरायपाली लेकर आ रहे ड्रग्स(नशीली दवा) को पकड़ने में महासमुंद पुलिस को मिली सफलता।*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ जिला महासमुंद भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल

*छत्तीसगढ़- ओडिशा बॉर्डर पर नाकेबंदी, अवैध नशीली दवा (ड्रग्स) परिवहन करते तीन आरोपी गिरफ्तार।*

 

*13 नग प्रतिबंधित सिरप(CODEINE PHOSPHATE AND TRIPROLIDINE HYDROCHLORIDE PLANOJUF SYRUP) व 79 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन (PENTAZOCINE LACTATE INJECTION) कीमत 7,188 रूपये जप्त।*

 

*परिवहन में प्रयुक्त मोसा. एवं 02 नग मोबाईल सहित कुल 64 हजार 188 रूपये की संपत्ति जप्त।*

 

*ANTF एवं थाना बलौदा पुलिस की सटीक सूचना एवं त्वरित कार्यवाही से नशीली दवा तस्करी पर शिकंजा।*

 

 

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 06-10-26 के रात्रि करीबन 20.25 बजे, फारेस्ट नाका सिरपुर(अंतर राज्यीय सीमा) मे बलौदा पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहन की लगातार जांच कार्यवाही की जा रही थी, तभी सामने से मोटर सायकल क्र. सीजी 06 एच सी 7516 मे तीन व्यक्ति सवार होकर आते नजर आये, जिन्हे पुलिस द्वारा रोककर तीनो का नाम पता पुछ्ने पर अपना नाम सुमीत बारीक पिता धर्मेन्द्र बारीक उम्र 20 वर्ष, दुर्गेश चौहान पिता श्यामलाल चौहान उम्र 21 वर्ष पता विरेन्द्र नगर सरायपाली व सुमीत कुमार पाणिग्राही पिता गोपाल प्रसाद उम्र 18 वर्ष पता झिलमिला बताये। पूछताछ कर व्यक्तियों व वाहन की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 13 नग प्रतिबंधित सिरप CODEINE PHOSPHATE AND TRIPROLIDINE HYDROCHLORIDE PLANOJUF SYRUP) कीमती 2,448 रूपये एवं 79 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन PENTAZOCINE LACTATE INJECTION कीमती 4,740 रूपये को अवैध रूप से पदमपुर(ओडिशा) से सरायपाली, अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया। बलौदा पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध नशीली दवाओ एवम इंजेक्शन व परिवहन मे प्रयुक्त मोटर सायकल क्र सीजी 06 एच सी 7516 (कीमती 50000 रू.), 02 नग मोबाईल (कीमती 7000 रूपये) सहित जुमला 64,188 रुपये की आरोपियों की संपति को जप्त कर थाना बलोदा में अप. क्र.67/26, धारा 21 (सी), नारकोटिक एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।

 

*गिरफ्तार आरोपीगण-*

01- सुमीत बारीक पिता धर्मेन्द्र बारीक उम्र 20 वर्ष,

02- दुर्गेश चौहान पिता श्यामलाल चौहान उम्र 21 वर्ष पता विरेन्द्र नगर सरायपाली,

03- सुमीत कुमार पाणिग्रही पिता गोपाल प्रसाद उम्र 18 वर्ष पता झिलमिला।

 

*जप्त संपत्ति-*

01- 13 नग सिरप कीमती 2,448 रूपये,

02- 79 नग इंजेक्शन कीमती 4,740 रूपये,

03- एक मोटर सायकल (कीमती 50,000 रू.),

04- 02 नग मोबाईल (कीमती 7,000 रूपये)।

 

*जुमला जप्त संपत्ति कीमती 64,188 रुपये।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!