जयश्री ज्वेलर्स सोनी परिवार की अनूठी पहल, दो दिन मां आदिशक्ति की भक्ति में डूबेगा आष्टा
एमपी छत्तीसगढ़ डिप्टी स्टेट हेड जितेंद्र राठौर पहलवान की रिपोर्ट


आज से सजेगी भक्ति की महफिल, अनुष्का-अधिष्ठा और आशा वैष्णव के भजनों से गूंजेगा
मानस भवन में आज से बरसेगा भक्ति संगीत का अमृत, देश-प्रदेश की प्रसिद्ध भजन गायिकाएं देंगी प्रस्तुति
जयश्री महोत्सव के तहत 12 और 13 अक्टूबर को भव्य भजन संध्या, रात 8 बजे से सजेगी भक्तिमय महफिल
देश-प्रदेश की प्रसिद्ध भजन गायिकाएं देंगी भजनों की प्रस्तुतियां
आष्टा। शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के पावन प्रारंभिक घटस्थापना दिवस के दुसरे दिन आष्टा नगर में जयश्री ज्वेलर्स सोनी परिवार द्वारा धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुऐ जयश्री महोत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आज से दो दिवसीय 12 एवं 13 अक्टोबर को स्थानीय मानस भवन परिसर में आयोजित इस भजन संध्या में देश-प्रदेश की सुप्रसिद्ध भजन गायिकाऐं अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगी। आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा।
जयश्री ज्वेलर्स सोनी परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में 12 अक्टूबर को प्रसिद्ध भजन गायिकाएं अनुष्का एवं अधिष्ठा अपनी भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों से मां आदिशक्ति भवानी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। वहीं 13 अक्टूबर को देश-प्रदेश में अपनी सुमधुर आवाज के लिए पहचान रखने वाली सुप्रसिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव भजनों की प्रस्तुति देंगी। दोनों दिन मानस भवन परिसर में मां दुर्गा की महिमा, भक्ति और आध्यात्मिक संगीत का अनुपम संगम देखने को मिलेगा।
धार्मिक आयोजनों में सदैव अग्रणी रहता है सोनी परिवार
आष्टा नगर में जयश्री ज्वेलर्स सोनी परिवार अपनी धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और धार्मिक आयोजनों में सहयोग के लिए विशेष पहचान रखता है। परिवार के मुखिया एवं जयश्री ज्वेलर्स के संचालक कैलाश सोनी उर्फ दादू धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता निभाने के साथ ही विभिन्न सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सहयोग करते रहे हैं। उनकी विनम्रता, सहजता और सहयोग की भावना के चलते नगर में अनेक लोग उन्हें स्नेहपूर्वक “दादू दयालु” के नाम से संबोधित करते हैं।
नवरात्रि सहित विभिन्न धार्मिक पर्वों पर सोनी परिवार द्वारा धार्मिक आयोजनों को उत्साहपूर्वक संपन्न कराने की परंपरा निरंतर जारी है। इसी क्रम में जयश्री महोत्सव के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक ऐसे धार्मिक आयोजन से जोड़ना है, जहां सभी मां आदिशक्ति की भक्ति में सहभागी बनकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर सकें।
दो दिनों तक मानस भवन में बरसेगा भक्ति संगीत का अमृत
जयश्री महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली दोनों भजन संध्याओं में मां दुर्गा के मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रसिद्ध भजन गायिकाओं की सुमधुर आवाज और भक्तिमय प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु मां भवानी की आराधना करेंगे। नवरात्रि के पावन वातावरण में आयोजित यह कार्यक्रम धर्म, आस्था और संगीत का सुंदर संगम बनेगा।
जयश्री ज्वेलर्स सोनी परिवार की ओर से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं मां दुर्गा के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मानस भवन पहुंचकर भजन संध्या में सहभागी बनने की अपील की गई है।



