बिधुत कटौती को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद विधायक ने मंडल के सीजीएम भोपाल,कलेक्टर सीहोर से की चर्चा, दो दिन में सुधारे व्यवस्था
एमपी छत्तीसगढ़ डिप्टी स्टेट हेड जितेंद्र राठौर पहलवान की रिपोर्ट

आष्टा । ग्रामीण क्षेत्रो में लोड शेडिंग के तहत ग्रामीण क्षेत्रो में काटी जा रही बिजली को लेकर ग्रामीणों में नाराजी उभर कर सामने आई है । ग्रामीण क्षेत्रो से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कड़ी नाराजी व्यक्त की है । विधायक कार्यालय से दी गई जानकारी अनुसार आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मप्र बिधुत वितरण कम्पनी भोपाल के सीजीएम, सीहोर कलेक्टर एवं एसी सीहोर से चर्चा कर लोड शेडिंग के तहत रात्रि में ग्रामीण क्षेत्रो में जो बिजली काटी जा रही है,जिससे किसान एवं ग्रामीण जन परेशान है,विद्यार्थी परेशान है उसको लेकर कड़ी नाराजी व्यक्त कर चेतावनी दी है की आष्टा विधानसभा क्षेत्र में दो दिन में बिजली कटौती की समस्या का निदान करे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की दो दिन में व्यवस्थाओं में सुधार नही हुआ तो वे मुख्यमंत्री,बिधुत मंत्री से मिल कर आष्टा क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती की शिकायत उनसे भेंट कर करेंगे ।




