Uncategorized

वाल्मीकि नगर में गहराया जल संकट खत्म नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा की पहल पर हैंडपंप की जगह लगी मोटर और टंकी

एमपी छत्तीसगढ़ डिप्टी स्टेट हेड जितेंद्र राठौर पहलवान की रिपोर्ट

आष्टा। नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित वाल्मीकि नगर के रहवासियों को पिछले कई दिनों से हो रही पानी की किल्लत से अब स्थाई निजात मिल गई है। क्षेत्र में तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैंडपंप की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने त्वरित निराकरण के निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप आज वहां विद्युत मोटर और पानी की टंकी स्थापित कर जल प्रदाय शुरू कर दिया गया।

नपाध्यक्ष के निर्देश पर हुआ परिवर्तन – जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने अधिकारियों को केवल हैंडपंप सुधारने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने हैंडपंप को हटाकर वहां विद्युत जल मोटर डालने और समीप में ही 1000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी स्थापित करने की योजना बनाने के लिए निर्देशित किया, ताकि लोगों को पानी भरने में सुगमता हो।

प्रतिनिधि एवं पार्षद ने किया शुभारंभ – नगर पालिका की तत्परता से यह कार्य रिकॉर्ड समय में पूर्ण हुआ। आज नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने वार्ड पार्षद श्रीमती तारा कटारिया की उपस्थिति में नवनिर्मित जल केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेवाड़ा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना हमारी प्राथमिकता है। वाल्मीकि नगर के नागरिकों को पानी के लिए परेशान होते देख नगरपालिका ने इसे प्राथमिकता पर लिया और अब यहां की माताओं-बहनों को हैंडपंप चलाने की मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी, उन्हें सीधे टंकी से पर्याप्त जल उपलब्ध होगा।

वार्डवासियों ने व्यक्त किया आभार – शुभारंभ के अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती तारा कटारिया ने नपाध्यक्ष श्रीमती मेवाड़ा का धन्यवाद ज्ञापित किया। टंकी स्थापित होने और मोटर शुरू होने से वार्डवासियों में हर्ष है। क्षेत्र के नागरिकों ने इस जनहितैषी कार्य के लिए नपाध्यक्ष और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ पार्षद एवं भाजपा जिला महामंत्री तारा कटारिया, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद डॉ. सलीम खान, रवि शर्मा, अभिषेक तौमर, महेश चंदेल, शादीलाल, किशोर डूमाने सहित रहवासीगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!