Uncategorizedछत्तीसगढ़

पिथौरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: टुल्लू पंप चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।*  

पिथौरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: टुल्लू पंप चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।*  

*पिथौरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: टुल्लू पंप चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ जिला महासमुंद भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल

*आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान टुल्लु पंप बरामद, वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त।*

 

*दो आरोपी न्यायिक रिमांड पर, तीसरे आरोपी की तलाश जारी।*

 

विवरण इस प्रकार है की ग्राम भिथीडीह निवासी पीडित परशुराम कनौजे पिता श्री हिरउराम कनौजे उम्र 45 साल निवासी भिथीडीह थाना पिथौरा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12/10/2026 को समय करीबन 5 से 7ः30 बजे के आस पास, घर-बाडी में लगे लुबी कंपनी का टुल्लु पंप (1.5 एचपी) जिसकी किमत 7000 रूपये की चोरी हो गयी है तथा यह काम यशवंत यादव व डायमंड बरिहा नाम के व्यक्तियों पर संदेह व्यक्त किया। प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 261/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस कायम कर मामले की जाॅंच कार्यवाही शुरू की गई। घटना स्थल का निरीक्षण् करते हुए ग्रामीणों से पुछताछ एवं संदेहियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर संदेही यशवंत यादव और डायमंड बरिहा की तलाश कर, हिरासत में लेकर गहन पुछताछ करने पर पुछताछ करने पर जीवन यादव के साथ तीनो मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी को अंजाम देना बताये। यशवंत यादव और डायमंड बरिहा के निशानदेही पर उनके संयुक्त कब्जे से चुराई गई लुबी कंपनी का 1.5 एचपी टुल्लू पंप (कीमती करीबन 7000 रूपये) को व आरोपी यशवंत यादव के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बजाज प्लेटिना मोटर सायकल को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। दोनो आरोपियो को आज दिनांक 13/10/2026 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है तथा प्रकरण के एक अन्य आरोपी जीवन यादव ग्राम भिथीडीह की गिरफ्तारी हेतु पता साजी जारी है।

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- यशवंत यादव पिता संतराम यादव उम्र 35 साल साकिन अर्जुनी थाना पिथौरा जिला महासमुंद।

02- डायमंड बरिहा पिता बुधराम बरिहा उम्र 27 साल साकिन अर्जुनी थाना पिथौरा जिला महासमुंद।

 

*बरामद मशरूका-*

01- टुल्लू पंम्प 1.5 HP (कीमती करीबन 7000 रूपये) तथा

 

*जप्त संपत्ति-*

01- घटना में प्रयुक्त बिना नंबर बजाज प्लेटिना मोटर सायकल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!