बलिया की धरती ने कभी किसी अराजकता को स्वीकार नहीं किया:श्यामलाल पाल
PDA कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने की बूथ स्तर पर समीक्षा

बलिया। समाजवादी पार्टी की बलिया जिले की बेल्थरा रोड ईकाई ने मंगलवार को पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन 2026 के नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अध्यक्षता में पार्टी की विभिन्न अनुषांगिक इकाइयों और संगठन के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की चुनावी तैयारी की समीक्षा की गई।

कार्यक्रम में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश प्रमुख महासचिव अंगद यादव एवं 357 बेल्थरा रोड से टिकट की दावेदारी कर रहे डॉ० अनुराग गर्ग संतोष आदि कार्यकर्ताओं ने विशाल माला से माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आदेश पर पार्टी की विभिन्न इकाइयों जैसे युवजन सभा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं व्यापार सभा, यूथ ब्रिगेड आदि के जिम्मेदार पदाधिकारी, जिलाध्यक्षों विधानसभा अध्यक्ष को बुलाकर प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही उनसे उनकी तैयारी और टीम गठन करने के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई

इस दौरान बेल्थरा रोड विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे सभी प्रत्याशियों को भी बारी-बारी से मंच पर बुलाकर उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया गया जिसके अंतर्गत राजेश पासवान, अनुराग गर्ग संतोष, सज्जन पासवान भीम प्रसाद आदि ने अपनी अपनी बात कार्यकर्ताओं व अधिकारियों के सामने रखी जिसमें सबसे प्रमुख कथन सभी का यही रहा की शीर्ष नेतृत्व जिसे भी टिकट के रूप में आदेश देगा सभी मिलकर उसे विजयी बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
इसके बाद संबोधन के क्रम में अपने भाषण में सपा वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव ने कहा कि “यह पहली बार मेरे राजनीतिक जीवन में है जब यहां पर किसी प्रदेश स्तर के पदाधिकारी ने एक मंच पर बैठकर बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं की समीक्षा का काम किया है यह पार्टी को बहुत आगे तक ले जाएगा और ऊर्जावान बनाएगा लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इसके लिए हमें देशाटन और इधर-उधर छोड़कर, केवल अखबारों में बयान देना छोड़कर कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच में जाने की सख्त जरूरत है”
वहीं समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बांसपारी ने अपने संबोधन के क्रम में एक शेर के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि
“जब पड़ा वक्त गुलिस्तां पर, तो खूं हमने दिया
अब बहार आई तो कहते हैं तेरा काम नहीं”
“ठीक उसी तरह से हमारे बुजुर्गों हमारे पूर्वजों ने अपने खून से सींच कर देश को आजादी दिलाई लेकिन भाजपा और आरएसएस कहती है कि यह देश हमारा नहीं है इसलिए यह जरूरी है कि इन्हें उखाड़ फेंका जाए और ऐसा तभी हो सकता है जब समाजवादी विचारधारा की सरकार बने इसलिए हमें अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है।”
वहीं अंत में अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाने का आह्वान करते हुए वर्तमान सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि “भाजपा के काले कारनामों का हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाकायदा कुछ किताबों के माध्यम से एक ब्योरा जारी किया है उन्होंने मंच से दो किताबें लहराते हुए ये कहा कि किस तरह से पेपर लीक घोटाला के माध्यम से जहां युवाओं के करियर पर डाका डाला गया है वहीं राम मंदिर के चंदे और तमाम चढ़ावे की चोरी का भी आरोप लगाया उन्होंने कहा कि यह सरकार ना तो जवानों की हमदर्द है ना किसानों की हमदर्द है इन्होंने किसानों के यूरिया और डाई में भी कटौती की उसकी भी कीमतें बढ़ाई जबकि नौजवानों के करियर का भी सत्यानाश कर दिया।
पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा अपनी तरफ से इंडिया गठबंधन का पूरा पालन करेगी और गठबंधन में ही लड़ेगी वही टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इसकी संसदीय दल की बैठक के बाद घोषणा की जाएगी जबकि सरकार बनाने पर किये जाने वाले प्राथमिक कार्यों के बारे में पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा की हमारी सरकार बनने पर पहली प्रथमिकता में हम युवाओं को बेहतर से बेहतर रोजगार देने का प्रयास करेंगे साथ ही जिन किसानों और गरीब मजलूमों के लिए सरकार ने जीना दुश्वार कर दिया है हम उनके लिए भी मदद का काम करेंगे
बैठक के दौरान दिखा बागी बलिया का बगावती तेवर, फिर मंच से उठी स्थानीय प्रत्याशी की मांग
इस कार्यक्रम के दौरान तमाम वक्ताओं ने जहां अपने-अपने विचार रखे इसी दौरान सपा के विधानसभा महासचिव ओम प्रकाश छात्रनेता की पीड़ा मंच से छलक उठी शायद वह अपने प्रदेश अध्यक्ष को सामने देखकर भावुक हो गये थे उन्होंने खुलकर यह बात कही की स्वर्गीय शारदानंद अंचल के जाने के बाद यह क्षेत्र नेता विहीन महसूस कर रहा है उनके जाने के बाद इन मासूम कार्यकर्ताओं का कोई देखरेख करने वाला नहीं रह गया है, किसी आपात काल में कोई साथ खड़ा रहने वाला नहीं रहता है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केवल बड़े नेता के सामने अपने संगठन का प्रदर्शन करने आने वालों को टिकट नहीं मिलना चाहिए बल्कि उस कार्यकर्ता को टिकट दिया जाना चाहिए जो लगातार लोगों के सुख-दुख में शामिल रहा हो जो लगातार लोगों के बीच रहा हो और जो स्थानीय लोगों के बीच का ही रहने वाला हो इसी को लड़ाया जाए अन्यथा संगठन बर्बाद हो जाएगा उन्होंने इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि मैं हाथ जोड़कर आपसे निवेदन करता हूं यहां के संगठन को बचा लीजिए उनके इस बयान का स्थानीय कार्यकर्ताओं और मंच के सामने बैठे लोगों ने जोरदार तालियों से स्वागत करते हुए अपना समर्थन जताया जिससे इस बात ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया कि हमेशा से बेल्थरा रोड में रहने वाले और लोगों के बीच रहने वाले कार्यकर्ता को ही टिकट दिये जाने पर जीत संभव है अचानक आए हुए या 5 साल पर एक बार उभरने वाले किसी पैराशूट कैंडिडेट के चयनित होने पर उसकी जीत की संभावनाएं कम हो सकती हैं।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव सिकंदरपुर विधायक जियाउद्दीन रिजवी, पुर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव, बैरिया विधायक एवं पुर्व मंत्री स्व शारदानंद अंचल के पुत्र जयप्रकाश अंचल पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बांसपारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मतलूब अख्तर, एड० अमान उल हक अब्बासी, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश प्रमुख महासचिव अंगद यादव, रामाश्रय यादव फाइटर, आफताब अहमद, यूथ बिग्रेड विधानसभा अध्यक्ष मक्की अज़ीज़, हंसनाथ यादव आदि पार्टी के पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



