*विजयादशमी के पावन पर्व पर शाजापुर पुलिस लाइन में विधि-विधानपूर्वक किया गया शस्त्र पूजन

*विजयादशमी के पावन पर्व पर शाजापुर पुलिस लाइन में विधि-विधानपूर्वक किया गया शस्त्र पूज*
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)विजयादशमी के पावन अवसर पर आज शाजापुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार,शाजापुर विधायक अरुण भीमावद,कलेक्टर डॉ.परीक्षित संजय राव झाड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला,एडीएम काशीराम बडोले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर,नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, एसडीएम सुश्री मनीषा वास्कले,होमगार्ड कमांडेंट विक्रम मालवीय,एसडीओपी श्रीमती कीर्ति बघेल,डीएसपी महिला सेल श्री ब्रजेश मिश्रा, डीएसपी अजाक अजय कुमार मिश्रा,रक्षित निरीक्षक शाजापुर श्रीमती वंदना सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे,कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजन किया गया,इस अवसर पर पुलिस विभाग के विभिन्न शस्त्रों,सुरक्षा उपकरणों एवं वाहन की विधिवत पूजा-अर्चना की गई,इसके पश्चात हवन संपन्न हुआ,जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आहुतियाँ अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की,इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने तलवार से कद्दू काटकर शस्त्र पूजन की पारंपरिक रस्म निभाई।
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो शक्ति, साहस, शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा तथा धर्म एवं न्याय की रक्षा का संदेश देती है। विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में शांति, सुरक्षा एवं सद्भाव बनाए रखने तथा कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहकर जनसेवा करने के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है।


