Uncategorized

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी मे नवागत बीएमओ के द्वारा पदभार ग्रहण किया गया।

धार जिला ब्यूरो चीफ महेश सिसोदिया

गंधवानी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी के बीएमओ डॉ बलवीरसिंह मंडलोई का नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ बनने के लिए चयन होने के उपरान्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिता सिंघारे के आदेशानुसार डॉ सपना अचाले पीजीएमओ को खंड चिकित्सा अधिकारी का दायित्व दिया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी के समस्त स्टॉफ के द्वारा डॉ सपना अचाले का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया । विदित हो की डॉ सपना अचाले सीएचसी गंधवानी मे फरवरी 2020 से मेडिकल ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, इसके पश्चात गंधवानी से ही उनका चयन पीजीएमओ के लिए हो गया था । डिग्री पूर्ण करने के पश्चात पुनः वह दिसम्बर 2025 से सीएचसी गंधवानी मे मेडिकल ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाये दे रहे थे । डॉ सपना अचाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंधवानी के प्रथम महिला खंड चिकित्सा अधिकारी बने इस अवसर पर समस्त स्टॉफ के द्वारा उनको शुभकामनाएं दी। डॉ सपना अचाले के द्वारा सभी स्टॉफ के साथ शासन के दिये गये विभागीय कार्यो को मिलकर पूर्ण करने के लिए भावनाये व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!