Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

आधुनिक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप ओरिएण्टल इंजीनियर का भव्य उद्घाटन

अमित चावला /लखनऊ.

लखनऊ .इंदिरा नगर क्षेत्र में आज आधुनिक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप ओरिएण्टल इंजीनियर का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजीव मिश्रा (उपाध्यक्ष, भाजपा, अवध क्षेत्र) उपस्थित रहे, जिन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर्णा यादव (उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह प्रतिष्ठान ज्योतिरादित्य सिंह बर्त्वाल द्वारा स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य लखनऊ के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली ऑटोमोबाइल सेवाएं प्रदान करना है। वर्कशॉप में  (पेंट प्रोटेक्शन फिल्म) कार पेंटिंग, फोम वॉश एवं एक्सक्लूसिव ब्रांडेड एक्सेसरीज़ जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विशेष रूप से, ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक सुसज्जित कस्टमर लाउंज की व्यवस्था भी की गई है, जहाँ ग्राहक अपने वाहन की सर्विसिंग के दौरान आरामपूर्वक बैठकर समय बिता सकते हैं।
यह प्रतिष्ठान अरावली मार्ग पर स्थित है, जो एक प्रमुख एवं आसानी से पहुँचने योग्य स्थान है।
इस अवसर पर अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!