*“POLICE PRIDE OF THE WEEK”*
*उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

✍️✒️भारत संवाद ✒️✍️
*“POLICE PRIDE OF THE WEEK”*
*उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से “POLICE PRIDE OF THE WEEK” के रूप में सम्मानित किया जाता है,दिनांक 29.09.2026 से 05.10.2026 तक जिले में अपराधों की पतारसी, साइबर अपराधों में प्रभावी कार्रवाई,फरार आरोपी की गिरफ्तारी एवं संपत्ति संबंधी अपराध में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को “POLICE PRIDE OF THE WEEK” से सम्मानित किया गया,1.सउनि सुरेन्द्र सिंह घनघोरिया एवं आर. 290 प्रहलाद जाट
थाना-शुजालपुर मंडी थाना शुजालपुर मंडी के अपराध क्रमांक 452/24 धारा 318(4) बीएनएस के प्रकरण में आरोपी महेन्द्र पिता शोभमणि तिवारी, उम्र 38 वर्ष निवासी उतरान, थाना कोतमा,जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपी एवं उसके सहयोगियों की पतारसी कर ₹2,60,000 की साइबर ठगी का खुलासा किया गया। ठगी की राशि में से ₹88,408/- होल्ड कराकर फरियादिया को वापस कराई गई तथा ठगी की राशि से खरीदी गई सिटी होंडा कार,कीमत लगभग ₹7,00,000/-, आरोपी नयनदीप से जब्त की गई,उक्त कार्रवाई में सुरेन्द्र सिंह घनघोरिया एवं आर. 290 प्रहलाद जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही,2.आर. 231 राजकुमार मीणा एवं आर. 155 अनिरुद्ध मीणा थाना सुनेरा के अपराध क्रमांक 141/2017 धारा 08/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वर्ष 2017 से फरार एवं ₹10,000/- के इनामी आरोपी जगदीश परमार पिता किशनलाल परमार, उम्र 60 वर्ष, निवासी पटेल कॉलोनी,सीहोर,जिला सीहोर की लगातार पतारसी कर उसे गिरफ्तार किया गया,फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में आर. 231 राजकुमार मीणा एवं आर155 अनिरुद्ध मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मान,उक्त सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट एवं सराहनीय निर्वहन करते हुए साइबर अपराध की पतारसी,ठगी की राशि की वापसी, संपत्ति की जब्ती एवं फरार आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया,इनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा इन्हें “POLICE PRIDE OF THE WEEK” से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
शाजापुर पुलिस सदैव आपके साथ…
सुरक्षा, सेवा और विश्वास।



