बरुआसागर: पं. आई त्रिपाठी पब्लिक स्कूल में हॉस्टल का भव्य उद्घाटन, शिक्षा के साथ अब मिलेगी आवासीय सुविधा

बरुआसागर: पं. आई त्रिपाठी पब्लिक स्कूल में हॉस्टल का भव्य उद्घाटन, शिक्षा के साथ अब मिलेगी आवासीय सुविधाबरुआसागर। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पं. आई त्रिपाठी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शैक्षिक वातावरण के लिए हॉस्टल (छात्रावास) सुविधा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस उद्घाटन समारोह में शिक्षा, समाजसेवा और राजनीति जगत की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस प्रमोद अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में
दिनेश मिश्रा (प्रसिद्ध समाजसेवी), अमर सिंह (विधायक प्रतिनिधि), विजय दुबे, ओमप्रकाश मिश्रा

विद्यालय के संचालक रामगोपाल त्रपाठी और अंकित त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस हॉस्टल की शुरुआत से अब बरुआसागर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य छात्रों को अनुशासन के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और घर जैसा सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। अब बच्चों को स्कूल परिसर में ही रहने और पढ़ाई करने की श्रेष्ठ सुविधा मिल सकेगी।”
समारोह के दौरान पूर्व आईएएस प्रमोद अग्रवाल ने उपस्थित अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया और कहा कि एक अच्छा छात्रावास छात्र के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के इस कदम की सराहना की।
हॉस्टल सुविधा शुरू होने से स्थानीय अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने आए हुए सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।


