E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*भिलाई गटर के अंदर मिला नवजात शिशु का शव, पत्थर रखकर छिपाया,

सफाई कर्मियों की नजर पड़ते ही मचा हड़कंप* 

*भिलाई गटर के अंदर मिला नवजात शिशु का शव, पत्थर रखकर छिपाया, सफाई कर्मियों की नजर पड़ते ही मचा हड़कंप* 

 *संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव।* 

 

 

भिलाई। भिलाई के सेक्टर-2 में गटर के अंदर नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को गटर में डालने के बाद ऊपर से पत्थर रख दिया गया था। सुबह सफाई के लिए पहुंचे कर्मचारियों की नजर पड़ी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

 

मामला भिलाई के सेक्टर-2 की सड़क नंबर 11 और 12 के पीछे का है। सुबह सफाई कर्मी गटर की सफाई के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान उन्हें गटर के अंदर नवजात शिशु का शव दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि शव को गटर में डालकर उसके ऊपर एक बड़ा पत्थर रख दिया गया था।

 

घटना की सूचना मिलते ही भट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।फिलहाल नवजात को गटर में किसने और किन परिस्थितियों में फेंका, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!