Uncategorized

‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी सफलता: 2.795 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना कांटाफोड़ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.795 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 28,000 रुपये बताई जा रही है, साथ ही एक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 50,000 रुपये) भी जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 78,000 रुपये की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और एसडीओपी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 5 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक (MP 41 A 5013) से गांजा लेकर बेचने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवारों को रोका और तलाशी लेने पर प्लास्टिक की थैली में रखा 2.795 किलो गांजा बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों में सुदामा पिता जगन्नाथ प्रजापति (उम्र 53 वर्ष, निवासी बहरावद, थाना कन्नौद) और रहीश शाह पिता नसीर शाह (उम्र 45 वर्ष, निवासी कन्नौद) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ थाना कांटाफोड़ में अपराध क्रमांक 124/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गांजे के स्रोत और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचा जा सके।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी केएस परस्ते प्रधान आरक्षक विनय सिंह बघेल सहित सूबेदार यादव प्रधान आरक्षक रामबीर सोलंकी, आरक्षक अशोक शर्मा, यतीश तिवारी एवं दिनेश भाबर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!