Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजस्थानलोकल न्यूज़

पिण्डवाड़ा में ज्वेलर्स की दुकान पर लूट का प्रयास, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

ज्वेलरी दुकान पर लूट का प्रयास, व्यापारियों में दहशत

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान(9571081159)

पिण्डवाड़ा(सिरोही)। नगर में कुछ दिन पूर्व एक ज्वेलरी दुकान पर लूट के प्रयास की घटना सामने आने के बाद व्यापारियों में भय का माहौल है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर ज्वेलर्स एसोसिएशन पिण्डवाड़ा ने उपखंड अधिकारी नरेन्द्र जांगिड़ को ज्ञापन सौंपा।

ज्वेलर्स एसोसिएशन पिण्डवाड़ा ने उपखंड अधिकारी  को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि नगर के महेश ज्वेलर्स पर एक अज्ञात युवक ग्राहक बनकर ज्वेलरी खरीदने के बहाने आया और मौका देखकर लूट का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार की सतर्कता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाया। घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

इस दौरान ज्वेलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रणछोड़ सोनी,उपाध्यक्ष सुभाष सोनी,अशोक सोनी,मनीष सोनी,अशोक B सोनी,मनीष एस सोनी,सचिव कल्पेश सोनी,कोषाध्यक्ष विनोद सोनी,महेश सोनी,नारायण सोनी,विपुल प्रजापत,सुरेश सोनी,जयेश सोनी,पिंकेश सोनी,सुभाष सोनी,किशन सोनी,मुकेश सोनी,अर्जुन सोनी,जय सोनी,मनोज सोनी,विमल सोनी सहित एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।

सुरेश कुमार

सुरेश कुमार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश , सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!