सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष घोषित

कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार तथा संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा द्वारा प्रस्तुत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है।
पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं समस्त कांग्रेस जन के अनुमोदन उपरांत प्रकोष्ठ में कटनी जिले के लिए नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसके तहत अब्दुल कादिर (मुन्ना भाई) को कटनी ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलने और क्षेत्र में सद्भावना व कौमी एकता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नियुक्ति पर जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हाजी अब्दुल कादिर मुन्ना भाई को मुबारकबाद दी हैं।


