Uncategorized

केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन  द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन

अमित चावला/ लखनऊ.

लखनऊ.केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में खेल प्रतियोगिता  बीबीडी के डा. अखिलेश दास गुप्ता मैदान पर संपन्न हुई जिसमें विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों का उद्घाटन केनरा बैंक लखनऊ अंचल कार्यालय के अंचल प्रमुख/महाप्रबंधक  अजित मिश्र, उप महाप्रबंधक  प्रदीप कुमार एवं लखनऊ 1 क्षेत्रीय कार्यालय के उपमहाप्रबंधक  राजेश द्वारा हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में 2016 दक्षिण एशियाई गेम्स की जेवलिन थ्रोवर स्वर्ण पदक विजेता सुमन देवी एवं डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस लखनऊ साउथ  निपुण अग्रवाल ने सम्मिलित होकर सभी का उत्साहवर्धन किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ वन विजेता और लखनऊ टू उपविजेता बनी। मैन ऑफ द मैच बने  अंशुमान सिंह, मैन ऑफ़ द सीरीज बने मनीष राय, बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मनीष राय ने जीता, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अतुल यादव ने जीता, बेस्ट फील्डर का पुरस्कार अतुल यादव को मिला।

100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार सारक्षी सेठ ने जीता। पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार मनीष राय द्वितीय पुरस्कार रवि प्रताप एवं तृतीय पुरस्कार प्रशांत तिवारी ने जीता।शॉट पुट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मनीष राय प्रथम, राजकमल द्वितीय, पीयूष श्रीवास्तव तृतीय रहे। महिला वर्ग में श्वेता तिवारी प्रथम, सारक्षी सेठ द्वितीय, प्रीती सिन्हा तृतीय रहीं।

स्किपिंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्रशांत तिवारी प्रथम, देवेश प्रताप द्वितीय एवं पीयूष श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे। टग ऑफ वार में महिला वर्ग में कल्पना त्रिपाठी, साराक्षी सेठ, श्वेता तिवारी, ऋचा अमृता, अल्का यादव ने प्रथम पुरस्कार जीता.चेस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार प्रशांत तिवारी को मिला।

इन खेलों का सफल आयोजन सीबीओए के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट  धनंजय सिंह के नेतृत्व में कराया गया जिसमें जेजीएस अंशुमान सिंह, डीजीएस विवेक श्रीवास्तव, एजीएस विवेक सोनकर, रीजनल सेक्रेटरी लखनऊ वन संतोष कुमार, लखनऊ टू मनीष राय, असिस्टेंट रीजनल सेक्रेटरी पुष्पेंद्र सिंह, मोहम्मद इमरान, शिशिर श्रीवास्तव, रणविजय, चेयरमैन अशोक गहलौत, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अखिलेश, लालजी, नितेश शर्मा, आर सी मेंबर नेहा तिवारी, प्रशांत, गोपी रमन, रवि, आकिब, आदर्श, सुनीत, मनोज, राजकमल, प्रभात, संचित, भृगुराज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!