यूपी

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आयोजित की गई गोष्ठी

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में समुदाय को सजग करते हुए जागरूकता बढ़ाना है- सीएमओ 

झांसी। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी झांसी में संगोष्ठी का आयोजन डॉ सुधाकर पाण्डेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी की अध्यक्षता में किया गया। इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन मलेरिया को समाप्त करने का दृढ़ संकल्प-अब हम कर सकते हैं,अब हमें करना ही होगा की थीम पर किया गया। अधिक जानकारी देते हुए डॉ सुधाकर पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारी के उन्मूलन हेतु महत्वपूर्ण संदेश को समुदाय के साथ साझा करते हुए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई के लिए समुदाय में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में समुदाय की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश को मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में तेजी सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। डॉ एन के जैन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु “बुखार में देरी-पड़ेगी भारी”, “हर रविवार- मच्छर पर वार, लार्वा पर प्रहार” का अत्यंत प्रभावी क्रियान्वयन समुदाय के सहयोग से कराया जाए, जिससे जनसामान्य को सप्ताह में एक दिन कूलर,गमले,टायर व जल जमाव वाले अन्य पात्रों आदि से जल निकालकर उसे सूखने के पश्चात ही पुनः प्रयोग में लाने के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से समुदाय में व्यवहार परिवर्तन कराया जाना चाहिए। नोडल अधिकारी/ जिला मलेरिया अधिकारी डॉ उत्सव राज ने बताया कि जन समुदाय को मच्छरों के प्रजनन स्थलों यथा- अनावश्यक एकत्रित जल पात्रों को खाली करने तथा कूलर,पानी की टंकी,गमले,पशु पक्षियों के पीने के पात्र एवं निष्प्रयोज्य सामग्री यथा नारियल के खोल,खाली बोतल, खराब टायर, टूटे-फूटे खिलौने इत्यादि को नष्ट करने, तालाबों में लारवा भक्षी मछली (गैंबुसिया) का परिचालन,साफ सफाई हेतु जन समुदाय को जागरुक करते हुए सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए शिक्षित किया जाए। सेवानिवृत्ति जिला मलेरिया अधिकारी आर के गुप्ता ने मलेरिया बीमारी के संबंध में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी देते हुए संगोष्ठी का संचालन किया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ एन के जैन, डीएसओ डॉ रमाकांत स्वर्णकार, डिप्टी सीएमओ डॉ अंशुमान तिवारी,कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ सतीश चंद्र,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजय शुक्ला, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा राजपूत, विनोद मौर्य,जय प्रकाश एएमओ,ज्ञानेन्द्र गौतम, मलेरिया निरीक्षक रविन्द्र कुमार, कार्तिक आर्य,गौरव चतुर्वेदी, सोनालिका वर्मा,अमर सिंह, लिपिक प्रेम प्रकाश,दिलीप कुमार,योतेश सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!