Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

एफपीओ को वितरित कृषि यंत्रों का होगा सत्यापन- सीडीओ

एफपीओ फार्म मशीनरी बैंक से प्राप्त कृषि यंत्रों को आधुनिक खेती के लिए किसानों को किराए पर उपलब्ध कराएं

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

श्री अन्न” मिलेट्स” को प्रमोट करने के लिए स्कूली छात्राओं को मिलेट्स कैफे/स्टोर का भ्रमण कराये जाने के दिए निर्देश

भ्रमण के दौरान मिलेट्स के उत्पादों की गुणवत्ता एवं बनाए जाने के लिए रेसिपी की दें जानकारी

किसानों को पराली न जलाने के लिए एटीएम/बीटीएम करें जागरूक, जनपद में संचालित कंबाइन होंगें सीज़

नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी/ तकनीकों की जानकारी कृषकों को खेतों पर ही उपलब्ध कराए जाने के निर्देश

बुंदेलखंड को आर्थिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाए जाने हेतु गो आधारित प्राकृतिक खेती को पुर्नजीवित करने हेतु अधिक से अधिक किसान आगे आएं- सीडीओ

वैज्ञानिकों के प्रदर्शन को किसानों के खेत तक पहुंचाएं

झांसी। नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलॉजी’’ के शासी निकाय एवं ’’राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन’’ की जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड की अध्यक्षता में विकास भवन, सभागार में आयोजित की गयी। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने कहा कि शासन ने किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम किसानों को उनके खेत पर ही आधुनिक तकनीकी की जानकारी देते हुए उन्हें खेती में आय बढ़ाने के लिए सहयोग करें। उन्होंने कहा कि योजनांतर्गत किसानों को प्रशिक्षण,योजनाओं की जानकारी दी जानी है, इसके साथ ही किसानों की क्षमता वृद्धि के अंतर्गत उन्हें विभिन्न विश्वविद्यालयों में भ्रमण के माध्यम से उन्हें नई-नई तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जानी है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों को आगे लाया जाए जो जानकारियां प्राप्त करने के बाद अपने क्षेत्र के अन्य किसानों को भी उक्त जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि उनका भी कृषि क्षेत्र में विकास हो सके। सीडीओ श्रीरामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड द्वारा शासी निकाय की बैठक में कहा कि कृषकों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले, उन्होंने वृहद कार्ययोजना बनाकर योजनाओं में कार्य कराया जाने की निर्देश दिए। उन्होंने उ0प्र0 मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि मिलेट्स के संबंध में जागरूकता अभियान चलाते हुए विभिन्न राजकीय विद्यालयों की छात्राओं को मिलेट्स कैफे/स्टोर का भ्रमण कराया जाए। इसके अतिरिक्त मिलेट्स से होने वाले लाभ तथा मिलेट्स के व्यंजनों की रेसिपी की जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि मिलेट्स से बनने वाले व्यंजन की गुणवत्ता एवं उन्हें बनाए जाने की जानकारी देते हुए महिलाओं में होने वाली एनीमिया की कमी को मिलेट्स के माध्यम से दूर किया जा सकता है की जानकारी भी दी जाए। आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में विगत वर्षों में एफपीओ को योजना अंतर्गत अनुदान पर विभिन्न कृषि यंत्र वितरित किए गए हैं, का सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह शून्य सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की एफपीओ प्राप्त कृषि यंत्रों का व्यक्तिगत लाभ ले रहे हैं या अन्य किसान को भी अनुदानित कृषि यंत्रों का का लाभ मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिये कि क्षेत्र के अन्य किसानों को भी एफपीओ कृषि यंत्रों को किराए पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में खेती में रसायन एवं उर्वरकों का अधिक प्रयोग होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जबकि श्रीअन्नों में इनका बहुत ही न्यूनतम प्रयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कम खाद एवं उर्वरक मांग के कारण प्राकृतिक खेती के अंतर्गत भी इनका उत्पादन किया जा सकता है तथा रोग एवं कीट व्याधियों का प्रकोप इन फसलों पर बहुत ही काम होता है। इसके अतिरिक्त श्रीअन्न के फसल अवशेष पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग कर अन्ना प्रथा की समस्या को भी काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा की वर्तमान परिवेश में खाद्यानों की घटती गुणवत्ता में सुधार लाने एवं पोषण तत्वों की प्राकृतिक रूप से प्रचुरता की पूर्ति श्रीअन्नों के द्वारा ही संभव है। उन्होंने व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए पैकेजिंग और मार्केट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ ने कृषकों को मृदा स्वास्थ्य में सुधार करने के उद्देश्य से जीवांश कार्बन को बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन को कायम रखते हुए कम लागत वाली कृषि तकनीकी अपनाकर खेती करने रसायन -कीटनाशक पेस्टीसाइड मुक्त कृषि उत्पादों का उत्पादन करने हेतु प्राकृतिक खेती की जाये जिसके लिये शासन स्तर द्वारा गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को पुर्नजीवित कर प्रदेश में विशेेष रूप से बुन्देलखण्ड के जनपदो को आर्थिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाये जाने के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा पंचवर्षीय क्लस्टर आधारित गौ आधरित प्राकृतिक खेती की कार्ययोजना तैयार करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। जनपद में संचालित परम्परागत कृषि विकास योजना के अन्तर्गत हर क्लस्टर में एक मॉडल बनाया जाए। प्राकृतिक खेती से संबंधित प्रशिक्षण एवं भ्रमण के साथ ही कृषकों को फार्मर फील्ड स्कूल के अंतर्गत किट वितरण भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने निर्देश दिए कि जनपद में किसान रथ के भ्रमण कार्यक्रम का रोस्टर जारी करते हुए उसका ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए, ताकि किसान रथ के माध्यम से दी। जा रही जानकारियाँ किसानों को सहज मिल सके। किसान उनका उपयोग खेती में करते हुए अपने उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि कर सके। इसके अतिरिक्त सीडीओ ने तहसील टहरौली और मोंठ में ग्राम पंचायतवार मैपिंग करते हुए ग्राम प्रधान के साथ बैठक करने का सुझाव दिया ताकि पराली प्रबंधन का कार्य अभी से प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन में कृषि विभाग के एटीएम और बी टीएम की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास भवन में आयोजित “नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी” एवं “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन” योजना अंतर्गत आयोजित शासी निकाय की बैठक में उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में एकल विंडो के माध्यम से किसान को जानकारियों के साथ उनकी समस्याओं का भी निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कृषि विभाग की योजनाओं के साथ ही विभिन्न विभागों की लाभकारी योजनाओं की जानकारी चस्पा की जाए ताकि किसानों को एक ही जगह शान द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।
बैठक का संचालन उप कृषि निदेशक श्री बुधदेव द्विवेदी ने करते हुए कृषि विभाग की योजनाओं की बिंदु बार जानकारी दी। उन्होंने सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत प्राप्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की जानकारी दी। उन्होंने योजना अंतर्गत प्रदर्शन,फार्म स्कूल, प्रशिक्षण, भ्रमण, किसान मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के बारे में भी सीडीओ को अवगत कराया। उप कृषि निदेशक ने बैठक में गौ आधारित प्राकृतिक खेती योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना अंतर्गत एवं जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार सिंह, केवीके प्राचार्य डॉ0 निशिराय,विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री दीपक कुशवाहा,श्री लाल्ला सिंह, श्री अनिल कुमार, श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, श्री पुरुषोत्तम यादव विभिन्न एफपीओ के निदेशक व बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक,विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!