Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

माहेश्वरी महिला संगठन की कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापन अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना नंदिनी निशित होलानी ने दिया प्रशिक्षण, प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

कांटाफोड़ – नगर में कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। सुजान पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यशाला में नगर की बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कथक नृत्य की बारीकियां सीखीं।
कार्यशाला का प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना एवं इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-5 विजेता नंदिनी निशित होलानी द्वारा दिया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को कथक की पारंपरिक शैली, ताल-लय, भाव-भंगिमा, मंच प्रस्तुति एवं आत्मविश्वास विकसित करने संबंधी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया। पांच दिनों तक चले इस आयोजन में प्रतिभागियों ने दो विशेष नृत्य प्रस्तुतियां तैयार कीं, जिन्हें समापन अवसर पर प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।
समापन समारोह में माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष प्रमिला गट्टानी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने के साथ-साथ महिलाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। सचिव शिल्पा होलानी ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार माना।
कार्यक्रम की संयोजक नेहा गौरानी एवं कंचन शारदा रहीं। दोनों ने पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से संभालते हुए कार्यशाला को सफल बनाया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस संबंध में जानकारी माहेश्वरी महिला मंडल की प्रचार मंत्री श्वेता होलानी द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!